- प्रधानमंत्री सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
- देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीएम योगी को दी बधाई
- सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना
- 51 साल के हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- ट्विटर पर एक साथ ट्रेंड हुए सीएम के लिए शुभकामनाओं से भरे कई टैग
- ट्विटर पर सीएम को समर्पित तीन टैग को मिले 200 करोड़ से अधिक इम्प्रेशन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 51 वर्ष के हो गये। 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में जन्मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए देशभर के तमाम नेताओं सहित आम जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं से भरे कई टैग ट्रेंडिंग में बने रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी केंद्रीय मंत्रियों ने सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।
ट्विटर पर ट्रेंड हुए एक साथ कई टैग
हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए निकाय चुनाव, विधानसभा उपचुनाव और विधानपरिषद् के चुनावों में पार्टी को रिकॉर्ड जीत दिलाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर जनता ने दिल खोलकर प्रेम लुटाया है। सीएम योगी के जन्मदिन पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जहां एक ओर उनके समर्थक अस्पतालों और वृद्धाश्रम में फल-वस्त्रादि का वितरण कर रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स विभिन्न टैग के जरिए अपने चहेते मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं हैं। ट्विटर पर इस दौरान एक साथ कई टैग ट्रेंड में दिखे। इसमें ‘हिन्दू हृदय सम्राट’, ‘योगी आदित्यनाथ’, ‘उत्तर प्रदेश’, ‘गोरक्षनाथ मंदिर’, ‘मुख्यमंत्री श्री’ और ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ के टैग के साथ जनता सीएम योगी के कार्यों की तारीफ के साथ उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रही है।
ट्विटर पर तीन टैग को मिले 200 करोड़ इम्प्रेशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां उनके 51वें जन्मदिन पर कई टैग ट्रेंड में बने रहे वहीं केवल तीन टैग्स को ही लगभग दौ सौ करोड़ इम्प्रेशन मिले हैं। ट्विटर के आंकड़ों के अनुसार ‘योगी आदित्यनाथ’ टैग को 596 मिलियन (59.6 करोड़) इम्प्रेशन मिले हैं तो वहीं ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ टैग को 379 मिलियन (37.9 करोड़)इम्प्रेशन प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक इम्प्रेशन ‘मुख्यमंत्री श्री’ टैग को मिले हैं। इसके इम्प्रेशन की संख्या 1.01 बिलियन 100 करोड़ से अधिक) है।
पीएम ने योगी को बताया यूपी को महान नेतृत्व प्रदान करने वाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें यूपी को महान नेतृत्व प्रदान करने वाला बताया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ”उत्तर प्रदेश के कर्मशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। योगी आदित्यनाथ ने पिछले 6 वर्षों में राज्य को महान नेतृत्व प्रदान किया है और चहुंमुखी प्रगति सुनिश्चित की है। सभी प्रमुख मापदंडों पर यूपी का विकास उल्लेखनीय रहा है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, ”आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी। यह आपके यशस्वी मार्गदर्शन का ही सुफल है कि सामर्थ्य-संपन्न, आत्मनिर्भर ‘नया उत्तर प्रदेश’ सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास के सुपथ पर चलते हुए अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। आपकी प्रेरणा से प्रदेश की यह समृद्धि यात्रा अनवरत जारी रहेगी। आपकी आत्मीय एवं अमूल्य शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार। ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि व ‘अंत्योदय’ के प्रण की पूर्णता के लिए आपकी शुभेच्छाएं ऊर्जा प्रदान करेंगी।”
देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रावसाहेब पाटिल दनवे, हरदीप सिंह पुरी, प्रह्लाद जोशी, डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय, सर्बानंद सोनोवाल, पियूष गोयल, पशुपति कुमार पारस, गिरिराज सिंह, अनुराग ठाकुर, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, किरण रिजिजू, भूपेन्द्र यादव, स्मृति ईरानी शामिल रहीं। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो डॉ मानिक साहा, हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत प्रदेश के सभी मंत्रीगण और विभिन्न राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 51वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम योगी को मिली बधाइयां
Birthday greetings to Uttar Pradesh's dynamic CM @myogiadityanath Ji. Over the last 6 years, he has provided great leadership to the state and ensured all-round progress. On key parameters, UP’s development has been remarkable. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश को 'नए भारत' के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश के लोकप्रिय CM @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं लोककल्याण और आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूँ।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के प्रेरणास्त्रोत माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अद्भुत प्रयासों ने राज्य के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है। आपके अच्छे स्वास्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं। pic.twitter.com/fNqW51rvVn
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु गोरक्षनाथ जी से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं।
@myogiadityanath pic.twitter.com/XDOj61Grhd— Arjun Munda (@MundaArjun) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश को समृद्धि के नए युग की ओर ले जा रहे अनवरत कर्मशील मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्म दिवस की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपने सनातन मूल्यों से जनसेवा तथा विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आप विकास की गंगा बहाते रहें।
मंगलकामना!@myogiadityanath pic.twitter.com/pc97FLoCtj
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले लोकप्रिय व कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से आपके सुदीर्घ व स्वस्थ जीवन एवं चिर ऊर्जावान व्यक्तित्व की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/1ZVM6W0wWZ
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 5, 2023
माननीय श्री @myogiadityanath जी आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई।
भगवान श्रीराम की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और दैहिक, दैविक, भौतिक तापों से उत्तर प्रदेश मुक्त रहे तथा विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे, यही कामना करता हूँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 5, 2023
उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं| आप स्वस्थ और दीर्घायु रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं |
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश को निरंतर विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने में जुटे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके सुखद एवं यशस्वी दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
@myogiadityanath pic.twitter.com/LHzkkytQLj— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन को जमीन पर पहुँचाने में आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है।आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) June 5, 2023
Warm birthday greetings to
Shri Yogi Adityanath Ji @myogiadityanath, Hon'ble Chief Minister of Uttar Pradesh. Wishing you good health and long life.— Neiphiu Rio (@Neiphiu_Rio) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ। आप दीर्घायु हों व सदा निरोगी रहें।
प्रदेश वासियों को अपराधमुक्त व भयमुक्त शासन प्रदान करने की आपकी प्रतिबद्धता निःस्वार्थ जनसेवा के नव कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
माँ गंगा, यमुना एवं सरयू…
— Manohar Lal (@mlkhattar) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील, लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ त्रिपुरा सुंदरी से कामना हैं की आप स्वस्थ और दीर्घायु रहे।@myogiadityanath pic.twitter.com/5GF2sryFQZ— Prof.(Dr.) Manik Saha (@DrManikSaha2) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश को विकसित एवं उत्तम प्रदेश बनाने में जुटे कर्मठ एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अशेष शुभकामनाएं।
माँ कामख्या से आपके स्वस्थ-सानंद यशस्वी दीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।@myogiadityanath pic.twitter.com/nleh95w6nh
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के यशस्वी और कर्मयोगी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को गोवा की समस्त जनता की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभेच्छा। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इसी तरह से चतुर्दिक विकास के पथ पर अनवरत गतिशील रहे। pic.twitter.com/W0GE8kqqoG
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा केदार एवं बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/WFnaOLdish
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 5, 2023
Wishing a very happy birthday to the Hon’ble CM of Uttar Pradesh Shri @myogiadityanath Ji.
His dynamic leadership attributes has led to large scale development in UP, taking the state into greater heights of prosperity.
May God bless him with happiness, good health and many… pic.twitter.com/5n4u2b0AKG
— Prem Singh Tamang (Golay) (@PSTamangGolay) June 5, 2023
ओजस्वी वक्ता, कुशल नेतृत्वकर्ता, कर्मठशील व्यक्तित्व के धनी एवं उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने को निरंतर प्रयत्नशील भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जननेता व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।… pic.twitter.com/ITD0H56xkM
— Bhupendra Singh Chaudhary (@Bhupendraupbjp) June 5, 2023
राज्य के विकास से देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सराहनीय भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री @mYogiAdityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके यशस्वी कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 5, 2023
ओजस्वी वक्ता, योग्य नेतृत्वकर्ता, कर्मठशील व्यक्तित्व, गतिशीलता वि ईमानदार छवि के धनी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जननेता व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/Qgl3EcphLi
— Dharampal Singh (@idharampalsingh) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आप के सुदीर्ध व निरामय जीवन की कामना करता हूं।@myogiadityanath
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) June 5, 2023
Wishing a very happy birthday to the dynamic CM of Uttar Pradesh Shri @myogiadityanath ji, whose leadership is taking UP to unprecedented heights. May you be blessed with good health and happiness in the year ahead. pic.twitter.com/I59Whhg0tv
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सदैव संकल्पित रहने वाले, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्यएवं दीर्घायु की कामना करता हूं। pic.twitter.com/7rxMjoPluE— Dr. Mahendra Nath Pandey (@DrMNPandeyMP) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। pic.twitter.com/jZQbNOUMfv— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
उनके प्रेरणादायक नेतृत्व में प्रदेश में प्रगति के अभूतपूर्व कीर्तिमान बना रहा है।
मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।@CMOfficeUP @BJP4UP pic.twitter.com/4WKqh9QoVQ— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रखने वाले लोकप्रिय जननायक यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। @myogiadityanath pic.twitter.com/SvI6dTALQx
— Raosaheb Patil Danve (@raosahebdanve) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री तथा रोम-रोम से सनातनी श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की अनंत बधाई।
आपके मंगलमय जीवन, उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/EUSTpPomss
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/IfbqsW4cMF
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं प्रेरणास्रोत मुख्यमंत्री आदरणीय @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूँ। pic.twitter.com/10va7w1LOI— Pashupati Kumar Paras (@PashupatiParas) June 5, 2023
कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, गतिशील विकास के प्रतीक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी @myogiadityanath जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/njTy6OzpWv
— Shivprakash (@shivprakashbjp) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।@myogiadityanath pic.twitter.com/vAAkXOgpun
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) June 5, 2023
जनप्रिय नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को धरातल पर उतारने और उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करने के आपके प्रयास सराहनीय हैं।आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश… pic.twitter.com/hCY5iG1r9v
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) June 5, 2023
सनातन हिंदू संस्कृति के अग्र संवाहक,हिंदू हृदय सम्राट गोरक्ष पीठाधीश्वर गोरखपुर,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी को अवतरण दिवस की अनंत शुभकामनाएं बधाइयां। pic.twitter.com/252RcjK7Q7
— Yogi Balaknath (मोदी का परिवार) (@MahantBalaknath) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश को अपराध,हिंसा और भ्रष्टाचार से मुक्त कर सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को शुभ जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम चंद्र जी से प्रार्थना करता हूं कि आप स्वस्थ,सुखी,दीर्घायु और यशस्वी हों । pic.twitter.com/cJsdLI9VBv
— Dr. Virendra Kumar (@Drvirendrakum13) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, लोकप्रिय, ऊर्जावान और यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
ईश्वर से यही कामना है की आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु हों।
— R. K. Singh (@RajKSinghIndia) June 5, 2023
उत्तरप्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं…
ईश्वर से आपकी दीर्घायु और स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करता हूँ…@myogiadityanath pic.twitter.com/4cxbjAL6gZ
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) June 5, 2023
योगधर्म व राष्ट्रधर्म के ध्वजवाहक, सनातन के गौरव, योद्धा संन्यासी, कुशल नेतृत्वकर्ता, पूज्य @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/z8sIGPJ8Am
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) June 5, 2023
गोरक्षपीठाधिपति, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, मेरे अनुज एवं अन्नय स्नेहभाजन @myogiadityanath को जन्मदिवस की हार्दिक मगंलकामनाएँ। भगवान श्रीसीताराम जी के चरणों में उनके दीर्घायु एवं मगंलमयी स्वास्थ्य की कामना। pic.twitter.com/l1yhTMjb3q
— Jagadguru Rambhadracharya Ji (Official) (@JagadguruJi) June 5, 2023