मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

  • मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था
  • – सीएम ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
  • – अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी 
  • – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन राम मंदिर का किया निरीक्षण

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और अपर मुख्य सचिव एस पी गोयल ने भी रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री जी का दिसंबर माह का पहला दौरा है। पिछले महीने मुख्यमंत्री ने तीन बार रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या आए थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया था। पुनः मुख्यमंत्री 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके अगले दिन उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *